फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत यादवनगर के निकट जीप की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी बाइक सवार घायल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाइगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोशाईगंज निवासी समीर (25) पुत्र चंद्रेश रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। बताया जाता है कि जब वह अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत यादवनगर तिराहा के निकट पहुंचा तो इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। गंभीर रूप से घायल समीर को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजलपारा गांव निवासी बंटी सिंह (28) पुत्र सत्तू शनिवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगवां निवासी फिरतू (70) पुत्र सनेही रविवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था।
वहीं भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर निवासी आशाराम (60) पुत्र अरौली शनिवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोटवा निवासी प्रेमकुमार (32) पुत्र रामदुलार रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
इसी क्षेत्र अंतर्गत लोरपुर निवासी गोविंद (28) पुत्र रामदेव रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें