फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। इसे मिलाकर जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1695 पहुंच गई है। सोमवार को 41 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जनपद में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने से नागरिकों ने राहत की सांस ली है। इस बीच बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के कुल दो नए मामले सामने आए हैं। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 1695 पहुंच गई है।
इनमें से 1611 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 50 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी की लगातार समीक्षा की रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार को डॉ. मनोज शुक्ला व डॉ. योगेश वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पहुंचे 41 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। सीएमएस ने आम जनमानस से अपील की कि जिला तेजी से कोरोना मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है।
बस जरूरत है कि जिस तरह अब तक एहतियात बरत रहे हैं, उसी प्रकार आगे भी बरतें। शासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका शत-प्रतिशत पालन करें। जागरूकता से ही कोरोना संक्रमण पर अंकुश पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें