अंबेडकरनगर। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को बीटीसी परीक्षा में 82 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 3 हजार 665 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3 हजार 583 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन द्वारा गठित दो सचलदल लगातार संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करते रहे।
गौरतलब है कि जिले के पांच परीक्षा केंद्र बीएन इंटर कॉलेज, डा. जीके जेतली इंटर कॉलेज, आरडीआरके इंटर कॉलेज, जीजीआईसी कुर्कीबाजार व सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में बीटीसी की परीक्षाएं चल रही हैं। प्रथम दो दिनों में जहां 600 से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी, वहीं सोमवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में 82 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में पंजीकृत 3 हजार 665 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3 हजार 583 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी, जबकि 82 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया।
सचलदल की सदस्य डा. तारा वर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लालपुर में पंजीकृत 425 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 412 ने परीक्षा दी, जबकि 13 ने परीक्षा से किनारा किया। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में पंजीकृत 525 के सापेक्ष 518 ने परीक्षा दी, जबकि 7 ने परीक्षा छोड़ दी।
डा. जीके जेतली इंटर कॉलेज शहजादपुर में पंजीकृत 474 के सापेक्ष 465 ने परीक्षा दी, जबकि 9 ने परीक्षा से किनारा किया। आरडीआरके इंटर कॉलेज सिसानी में पंजीकृत 294 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 287 ने परीक्षा दी, जबकि 7 अनुपस्थित रहे। जीजीआईसी कुर्कीबाजार में 126 के सापेक्ष 119 ने परीक्षा दी, जबकि 7 ने परीक्षा से किनारा किया। इस प्रकार प्रथम पाली में पंजीकृत 1844 के सापेक्ष 1801 ने परीक्षा दी, जबकि 43 अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में पंजीकृत 425 के सापेक्ष 413 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 12 अनुपस्थित रहे। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में पंजीकृत 525 के सापेक्ष 518 ने परीक्षा दी, जबकि 7 अनुपस्थित रहे। डा. जीके जेतली इंटर कॉलेज में 474 के सापेक्ष 465 ने परीक्षा दी, जबकि 9 अनुपस्थित रहे। आरडीआरके इंटर कॉलेज सिसानी में पंजीकृत 288 के सापेक्ष 281 परीक्षा में शामिल हुए। 7 अनुपस्थित रहे।
जीजीआईसी कुर्कीबाजार में पंजीकृत 109 के सापेक्ष 105 ने परीक्षा दी, जबकि 4 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार द्वितीय पाली में पंजीकृत 1821 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1782 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 39 अनुपस्थित रहे। उधर डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।