फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खेत में पशु की जान ले रहे दो आरोपियों को पकड़ा, पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ बहादुरपुर गांव में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक खेत में बृहस्पतिवार देर रात गोवंशीय पशु का वध करते दो आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें से एक पर आरोप है कि उसने लोगों को चाकू लेकर दौड़ा लिया । हालांकि ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बलुआ बहादुरपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक ने दो लोगों को एक पशु को धान के खेत में वध करते हुए देखा। उसने आवाज लगाई तो आरोपियों ने पशु काटने वाला चापड़ लेकर उसे दौड़ा लिया। इसी बीच युवक ने गुहार लगा दी जिस पर चारों तरफ से ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़ पड़े। जिसके हाथ में जो आया वही लेकर वह मौके पर पहुंच गया। घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया गया।
पशु का वध करते देख ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। उन्होंने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। वहां मिली आरोपियों की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर डाला। दोनों आरोपियों की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के नगपुर निवासी सुनील कुमार वर्मा तथा यहीं के कलीम के रूप में हुई। इसी बीच सूचना पाकर वहां पहुंची सम्मनपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक चापड़, एक चाकू के अलावा क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद की है। एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर दोनों को चालान किया जा रहा है। पशु के अवशेष को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया है। इससे पहले पोस्टमाॅर्टम भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें