बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी इलाके में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र गौतम के भतीजे आकाश के अपहरण व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश में दबिश तेज कर दी गई है।
जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र गौतम के भतीजे टांडा के सुलेमपुर परसावां निवासी आकाश को बुधवार शाम पूर्व डीडीसी व भाजपा नेता रणजीत पासवान, कुनाल, विपिन, शिवेश और रवि ने अपने करीब दर्जन भर साथियों के अपहृत कर लिया था। इस बहुचर्चित मामले में गिरफ्तारी न होने से आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों में आक्रोश बढ़ रहा था। एसएसआई शशांक शुक्ला ने अपनी टीम के साथ विपिन पासवान व कुनाल पासवान निवासी ग्राम पूरा चौबे हंसवर को दशरैचा के पास से शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। विपिन पासवान के खिलाफ हंसवर में पूर्व से दो मुकदमे दर्ज हैं। एसओ सुनील पांडेय ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।