फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहर से लेकर गांवों तक बिजली कटौती ने रुलाया

Sun, 05 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती का का सिलसिला जारी है। पुराने जर्जर तारों के सहारे चल रही बिजली व्यवस्था से चलते आए दिन कहीं जंपर तो कहीं तार टूट रहे हैं। जिसके कारण बिजली कटौती लगातार जारी है।
विज्ञापन

इन सबके चलते शनिवार सुबह से लेकर दोपहर व शाम के समय तक लगभग शहर समेत 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे एक बड़ी आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शनिवार को अकबरपुर के वीआईपी कॉलोनी, पटेल नगर, रगड़गंज में सुबह 11 से एक बजे तक बिजली कटौती रही। वहीं अशरफपुर बरवा में पुनरीक्षण काम के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे व बैरमपुर फीडर की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ठप रही। अधीक्षण अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि कई जगहों पर तारों के बदलने काम चल रहा था। इसके कारण आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें