फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, तीन घर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
आलापुर के आरोपुर बाजार में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक। - संवाद
विज्ञापन
आलापुर ( अंबेडकरनगर)। स्थानीय आरोपुर बाजार में चालक को झपकी आने से रविवार सुबह एक ट्रक बिजली खंभे से टकराते हुए पलट गया। इससे चालक व अन्य लोग तो बाल-बाल बच गए, लेकिन ट्रक समेत तीन घर को खासा नुकसान हुआ।
विज्ञापन

रविवार सुबह पांच बजे के करीब बसखारी बाजार की तरफ से एक ट्रक प्लाई लादकर रामनगर जा रहा था। माना जा रहा है कि आरोपुर बाजार पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई। इसके बाद सड़क के किनारे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए ट्रक पलट गया। वहां स्थित लालचंद व विमल के घर के अगले हिस्से को क्षतिग्रस्त करने के बाद सुभाष मांझी के बरामदे तक पहुंच गया। संयोग यह रहा कि किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद चालक व परिचालक वहां से फरार हो गए। एसओ आलापुर ने बताया कि घटना हुई है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें