फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की रेलिंग तोड़ शारदा सहायक नहर में पलटी ट्रक

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में पुल की रेलिंग तोड़ पलटी ओवरलोड ट्रक - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर। ओवरलोड मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए मुंडेहरा बाजार के पास शारदा सहायक नहर में लटक गया। क्लीनर किसी तरह कूदकर ट्रक से बाहर निकल गया, लेकिन चालक फंस गया। सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कटर मशीन से ट्रक का दरवाजा काटा। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि चालक को भी सिर्फ मामूली चोटें आयीं। बाद में उसे उपचार के लिए भेज दिया गया। बाद में जेसीबी मशीन से ट्रक को सड़क पर लाने की कोशिश करने के दौरान वह नहर में पलट गया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह ट्रक को नहर से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी होने पर विधायक सुभाष राय भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद किया।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे एक ट्रक मौरंग लादकर कटका बाजार की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि ट्रक बंदीपुर कटका मार्ग पर मुंडेहरा बाजार के पास शारदा सहायक नहर पर पहुंची थी। इसी बीच अनियंत्रित हो गई। चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक ट्रक शारदा सहायक नहर के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में लटक गई।
विज्ञापन

इस दौरान क्लीनर कूद कर ट्रक से निकल गया, लेकिन पुल की रेलिंग से टक्कर के बाद चालक के तरफ लगा दरवाजा जाम हो गया और उसका पैर फंस गया। इसके चलते वह ट्रक से निकल नहीं सका। रेलिंग से टक्कर के बाद निकली आवाज सुनकर बाजारवासी मौके की तरफ झपटे। इसकी सूचना जलालपुर पुलिस को दी गई। जानकारी होते ही एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव, सीओ रामप्रवेश राय, एसओ बब्बू मिश्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बाजारवासियों व ग्रामीणों की मदद से चालक पंकज यादव गोपालपुर, थाना जैतपुर को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद कटर मशीन लाकर ट्रक के दरवाजे को काटा गया, और उसे बाहर निकाला गया। पुलिस टीम ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में जेसीबी मशीन से ट्रक सड़क पर खींचकर लाने के दौरान नहर में पलट गई। इससे ट्रक में भी काफी नुकसान हो गया। घटना की जानकारी होने पर विधायक सुभाष राय भी मौके पर पहुंचे, और राहत कार्य में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें