फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर भड़का आक्रोश, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। शराब पीने से मना करने पर महिला समेत तीन ग्रामीणों की पिटाई व भगवान बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से सोमवार रात टांडा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रशासन ने क्षतिग्रस्त मूर्ति को दुरुस्त करवा दिया है।
विज्ञापन

रामपुर कला गांव के एक परिसर में भगवान महात्मा बुद्ध व भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार रात कुछ लोग परिसर में पहुंचकर शराब पीने लगे। इसी दौरान विवाद खड़ा हो गया। वादी इन्द्रजीत के मुताबिक उन लोगों ने परिसर में शराब पीने से मना किया तो एकजुट लोगों ने पिटाई कर दी। इसमें उसके अलावा दो अन्य ग्रामीणों शिवम तथा कुसुम को चोट आई।
घटना के बाद आरोपियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों को रात में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बीच मंगलवार सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर से गांव में आक्रोश फ्रै ल गया। खबर मिलते ही कोतवाल संजय कुमार पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। कुछ ही देर में एएसपी अवनीश कुमार मिश्र व सीओ टांडा अमरबहादुर भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर आक्रोश शांत कराया। पुलिस ने मामले में इंद्रजीत की तहरीर पर बलवंत, राजेश, राकेश, राजू, सुरजीत तथा मोनू व संदीप के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बाद में क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त करवा दिया। सीओ अमरबहादुर ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें