फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए विवाहिता को दिया तीन तलाक

Fri, 30 Jan 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर। टांडा के मुबारकपुर निवासी नाजिया ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। नाजिया के अनुसार, उनका निकाह 30 नवंबर 2020 को अलीगंज के लड़नपुर निवासी रिजवान से हुआ था। उनकी एक पुत्री हुई, जिसके जन्म के बाद से ही ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि दहेज में बाइक की मांग को लेकर पति, सौतेले ससुर मेहंदी हसन, सास नसरीन और जेठ इरफान उन्हें आए दिन प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि 11 नवंबर 2025 को इन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके आ गईं, लेकिन जब मायके पक्ष ने सुलह की कोशिश की, तो ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने तक उन्हें साथ रखने से मना कर दिया। आरोप है कि 27 नवंबर 2025 को पति रिजवान ने फोन पर ही उन्हें तीन तलाक दे दिया। अलीगंज थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें