फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बुलेट की मांग पूरी न होने पर फोन पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दहेज की मांग पूरी न होने पर आजमगढ़ के सलीम ने टांडा की रजिया खातून को फोन पर तीन तलाक दे दिया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

टांडा के सकरावल नया पुरवा निवासी रजिया खातून ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 10 दिसंबर 2023 को आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर के पुरानी बत्ती निवासी मोहम्मद सलीम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुर सोहेल खान और ननद शीबा-नसीबा बुलेट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज व मारने-पीटने की धमकी दी जाने लगी।
आरोप है कि 23 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे पति मोहम्मद सलीम ने उसके मोबाइल पर फोन कर तीन तलाक दे दिया। रजिया ने यह बात अपने भाई इरफान को बताई। इरफान ने रजिया के ससुर सोहेल खान को फोन कर जानकारी मांगी तो ससुर ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें