फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टाटा फाइनेंस का कर्मचारी बताकर 76 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। जहांगीरगंज क्षेत्र में दो ठगों ने खुद को टाटा फाइनेंस का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति से 76 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी महेंद्र सोनकर 27 मार्च को अपने पिकअप वाहन से तरबूज बेचने आजमगढ़ जिले के फूलपुर गए थे। लौटते समय रास्ते में फूलपुर के बनवीर निवासी संदीप सिंह और अमन सिंह ने उन्हें रोका। दोनों ने खुद को टाटा फाइनेंस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि वाहन पर 76,001 रुपये का बकाया है और यह राशि जमा करने पर ऋण समाप्त हो जाएगा। इतनी बड़ी राशि उस समय उनके पास नहीं थी। इस पर जालसाजों ने कहा कि जितना संभव हो उतना जमा करा दें।
महेंद्र सोनकर ने उनके झांसे में आकर पहले अपने फोन-पे से 10,341 रुपये भेज दिए। बाकी रकम दो दिन में भेजने की बात कहकर आरोपी वहां से चले गए। 29 मार्च को आरोपियों ने फिर फोन किया और महेंद्र सोनकर से 65,660 रुपये की दूसरी किस्त उनके खाते में जमा करा ली। बाद में जब महेंद्र सोनकर टाटा फाइनेंस कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि जिस आईडी और पहचान पत्र के आधार पर उनसे पैसे जमा कराए गए थे, वह फर्जी थे। कंपनी में उस नाम का कोई कर्मचारी भी नहीं है।
विज्ञापन

11 अप्रैल को ठगी की जानकारी होने पर महेंद्र सोनकर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें फोन जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने धमकी की रिकॉर्डिंग और बैंक स्टेटमेंट के साथ पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 25 मई को उन्होंने एसपी से मामले की शिकायत की। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि धोखाधड़ी, एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें