फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नौ स्ववित्तपोषित विद्यालयों की मान्यता स्वतः समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले दो साल में इन विद्यालयों में एक भी विद्यार्थी ने नहीं लिया प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। लगातार दो शैक्षिक सत्रों तक छात्रों के परीक्षा में शामिल न होने और न ही कक्षाओं का संचालन होने के कारण जिले के नौ स्ववित्तपोषित विद्यालयों की मान्यता स्वतः समाप्त कर दी गई है। स्कूलों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी की गई है।
दरअसल, सभी विद्यालय उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित विद्यालय (मान्यता प्रदान करने तथा विनियमावली) के प्रावधानों के तहत मान्यता प्राप्त थे, जिसकी विभिन्न स्तरों पर की गई जांच और परीक्षण में पाया गया कि संबंधित विद्यालय निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं कर रहे थे। इसके बाद इन विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

पिछले दो साल से इन विद्यालयों में एक भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया। बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार यदि हाईस्कूल या इंटरमीडिएट स्तर पर नवीन मान्यता प्राप्त किसी विद्यालय से लगातार दो वर्षों तक कोई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं होता या वहां कक्षाएं संचालित नहीं होतीं, तो उस विद्यालय की मान्यता स्वतः समाप्त मानी जाएगी। डीआईओएस कौस्तुभ सिंह ने बताया कि ऐसे विद्यालयों के शैक्षिक अभिलेख किसी राजकीय या सहायता प्राप्त विद्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे, ताकि छात्रों के भविष्य पर असर न पड़े।
विज्ञापन

इन विद्यालयों की समाप्त होगी मान्यता
भीम ज्योति बालिका हायर सेकेंड्री स्कूल इस्माइलपुर तहेपुर जलालपुर, रामदुलार इंटर कॉलेज अंबरपुर, श्रीराम हाईस्कूल महमूदपुर, इस्लामिया बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेसुल्तानपुर, जेके मौर्या कन्या इंटर कॉलेज टांडा, श्रीराम बालिका इंटर कॉलेज बसखारी, हाईस्कूल सकरा यूसुफपुर, पीएस बालिका इंटर कॉलेज दुहिया टांडा, अनरुल्लाह हबीबुल निशा इंटर कॉलेज अशरफपुर की मान्यता समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें