फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ कैशलेस योजना से उपचार

Thu, 24 Oct 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर, हाई ब्लड प्रेशर व रक्त की कमी से ग्रसित महिला को स्वस्थ होने के बाद किया डिस्चार्ज
विज्ञापन

संवाद
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहली महिला मरीज का इलाज सुनिश्चित किया गया। शुगर, हाई ब्लड प्रेशर व रक्त की कमी से ग्रसित महिला को बीते दिनों भर्ती किया गया। बेहतर इलाज के बीच तबियत में पूरी तरह सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
मालूम हो कि संबंधित योजना का लाभ राज्य कर्मचारी या फिर उनके परिवार के सदस्यों को कैशलेस इलाज की सुविधा सरकारी अस्पताल में दी जाती है। योजना के तहत गत दिवस राजकीय मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में एक महिला भर्ती हुई। उन्हें शुगर समेत कई अन्य बीमारियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिनों ही महिला को भर्ती कराया गया था। एचओडी मेडिसिन डॉ. मुकेश राना की देखरेख में इलाज किया गया। नोडल अधिकारी नेत्र विभाग एचओडी डॉ. अमित पटेल ने बताया कि एक दिन पहले संबंधित महिला के पूरी तरह से फिट हो जाने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर प्रधानाचार्य डॉ. आभास कुमार सिंह ने महिला के इलाज में लगी टीम को बधाई दी। बताया कि योजना के तहत मरीज के इलाज की सुविधा प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें