फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष स्वास्थ्य मेले में एक हजार लोगों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। सरकार सभी सेवाएं समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। असहाय, गरीबों व दिव्यांगों की मदद सरकार की पहली प्राथमिकता है। यह विचार शनिवार को अमृत महोत्सव के तहत रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने व्यक्त किया। विशेष मेले में एक हजार से अधिक लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में केंद्र व प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कर आम नागरिकों को बेहतर उपचार मुहैया कराने का सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। इसका आम जनमानस बढ़-चढ़कर लाभ भी उठा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं ने गरीबों व मजलूमों की जिंदगी बदलने का काम किया है। मुख्य अतिथि ने युवक मंगल दल को खेल सामग्री, आशा बहुओं को मोबाइल तथा संचारी रोग नियंत्रण के कर्मचारियों को चिकित्सा किट भी सौंपी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह स्वास्थ्य मेला आम जनमानस के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है। इसके जरिए आम जनमानस को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी हासिल हो जाती है।
विज्ञापन

रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित विशेष मेले में एक हजार से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। चिकित्सकों की टीम ने नागरिकों को जरूरत के अनुसार दवाएं भी उपलब्ध कराईं। साथ ही आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स भी दिए। साथ ही खानपान का विशेष ख्याल रखने की सलाह भी दी।
स्वास्थ्य मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, कैंसर नियंत्रण, परिवार नियोजन, मोतियाबिंद की जांच, आंख, नाक, कान, गला, दांत की जांच, पोषण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीवी नियंत्रण, धूम्रपान एवं तंबाकू के सेवन से बुरे प्रभाव की जांच की गयी। स्वास्थ्य, शिक्षा, योग, आयुर्वेद, आयुष्मान भारत, होम्योपैथिक आदि विभाग की तरफ से कई स्टाल भी लगाए गए।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने मेले में आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, बीडीओ सुभाषचंद्र, एबीएसए रियाज अंसारी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके, योग शिक्षक ललित त्रिपाठी, डॉ. आशीष राय, डॉ. सुनील मौर्य, डॉ. विनीत सिंह, अमरेंद्र कांत, सुरेश कनौजिया, भगवान पांडेय, अभिषेक कनौजिया, आनंद जायसवाल व श्यामनाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें