फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3500 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मुंडेरा पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेला। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें लगभग साढ़े 3 हजार मरीजों का न सिर्फ इलाज हुआ, बल्कि जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही कोरोना की भी जांच की गई। इसके अलावा शुगर, थायराइड, टीबी समेत कई प्रकार की जांच भी हुई। इस दौरान आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों से अपील की गई कि वे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए न सिर्फ कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें, बल्कि बढ़-चढ़कर टीका भी लगवाएं। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

बेहतर इलाज के लिए मरीजों को सीएचसी व जिला अस्पताल तक की दौड़ न लगानी पड़े, इसके प्रत्येक रविवार को पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन होता है। मेले में न सिर्फ पंजीकृत मरीजों का इलाज किया जाता है, बल्कि जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की जांच भी की जाती है। इसी क्रम में रविवार को जिले के 29 केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ।
पीएचसी मुंडेरा में डॉ. आमिर अब्बास की अध्यक्षता में आयोजित मेले में में 90 मरीजों का इलाज हुआ। साथ ही उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा जहांगीरगंज, बसखारी, हजपुरा, सिकंदरपुर, जलालपुर, भीटी, कटेहरी, टांडा समेत जिले के कई अन्य क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन कर मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को 29 केंद्रों पर पंजीकृत लगभग साढ़े तीन हजार मरीजों का इलाज किया गया। उन्हें जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही थायराइड, शुगर, टीबी आदि की जांच भी की गई। मरीजों को इलाज के साथ ही जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान मरीजों व तीमारदारों से अपील की गई कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें