फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 3 हजार से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया। इलाज और दवा वितरण के अलावा टीबी, शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड समेत कई अन्य प्रकार की भी जांच हुई। मेले में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को कोरोना से बचाव के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान ने बताया कि रविवार को 29 केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 3 हजार से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया। सभी का मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने इलाज किया, जरूरी दवाएं भी दी गई। इसके अलावा शुगर, ब्लड प्रेशर, टीबी, थायराइड जैसी बीमारियों की जांच भी की गई।
कोरोना को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि घर से बाहर निकलने के दौरान सभी लोग मास्क लगाएं। समय समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहें। साबुन से अच्छे ढंग से हाथ धोएं। साथ ही अपना नंबर आने पर वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं। किसी भी अफवाह में न पड़ें। खुद टीका लगवाएं, बल्कि इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें