जलालपुर के नगपुर खास गांव में बुधवार शाम करीब पांच बजे आकाशीय बिजली गिरने से जला ट्रांसफार्मर।स
जलालपुर। तहसील क्षेत्र के नगपुर खास गांव में बुधवार शाम करीब पांच बजे आकाशीय बिजली गिरने से 250 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे गांव के करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
मौके पर जलालपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने के लिए कार्य में जुट गए। ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय कर्मचारी क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। (संवाद)