फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरसे से एक ही जगह तैनात कर्मियों का ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अमर उजाला की ओर से बाबू राज के खुलासे के बाद मनरेगा के तहत विभिन्न ब्लॉकों में तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात छह लेखाकारों को अन्यत्र ब्लॉकों में स्थानांतिरत कर दिया गया। सात कंप्यूटर ऑपरेटर भी अलग-अलग ब्लॉकों में भेज दिए गए। इसी तरह पांच अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को भी इधर से उधर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों अमर उजाला ने खुलासा किया था कि जिला पंचायत में पूरी तरह बाबू राज स्थापित है। तमाम कर्मचारी एक ही ब्लॉक या कार्यालय के एक ही पटल पर वर्षों से तैनात हैं। तत्कालीन डीएम राकेश कुमार मिश्र ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला पंचायत में व्यापक फेरबदल करा दिया था। उन्होंने सभी विभागों में अरसे से जमे कर्मचारियों को अलग-अलग जगहों पर भेजे जाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में तब से लगातार परिवर्तन का दौर जारी है।
विकास भवन के कई लेखाकारों तथा बाद में वरिष्ठ सहायकों को विभिन्न ब्लाकॅों में तैनात कर दिया गया था। अब उपायुक्त श्रम राकेश प्रसाद ने अकबरपुर में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार को जहांगीरगंज, आरिफ मेंहदी को भीटी से टांडा, प्रमोद कुमार को टांडा से भियांव, मनोज कुमार वर्मा को रामनगर से बसखारी तथा अमरजीत को भियांव से अकबरपुर तथा अतिरिक्त के तौर पर भीटी की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

कम्प्यूटर ऑपरेटर अवधेश को भीटी से रामनगर, सिद्घार्थ सिंह को अकबरपुर से जहांगीरगंज, विवेक सिंह को कटेहरी से जलालपुर, भानुप्रकाश को टांडा से अकबरपुर, विकास श्रीवास्तव को रामनगर से टांडा, संदीप कुमार को जहांगीरगंज से भीटी तथा गिरिजेश को जलालपुर से कटेहरी में तैनात किया गया है। ब्लॉकों में तैनात लेखा सहायकों में सिर्फ नीरज सिंह को भीटी से जहांगीरगंज, नवीन त्रिपाठी को कटेहरी से बसखारी, प्रवीण पाण्डेय को बसखारी से भीटी, दिवाकर को जहांगीरगंज से भियांव, अखिलेश कुमार को भियांव से अकबरपुर तथा अखिलेश मौर्य को जलालपुर से टांडा ब्लॉक भेज दिया गया है। सभी कर्मचारियों को नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें