फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भरा ट्रक पलटा, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर मेलाहिया बाग के पास बीती रात गन्ना लेकर अकबरपुर चीनी मिल जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जाता है कि नाला निर्माण के लिए आधी सड़क को खोद दिया गया है, इससे वाहनों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गए। रात होने से अन्य कोई यात्री इसकी चपेट में नहीं आया। ट्रक पलटने से सड़क के किनारे स्थित दुकान के सामने लगा टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय नागरिकों ने हादसे को लेकर नाराजगी जताई। हादसे के चलते शनिवार को पूरे दिन अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर जाम का संकट बना रहा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्लेवासियों को जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर मेलाहिया बाग के पास सड़क को तोड़कर नाले का निर्माण किया जा रहा है। आधी सड़क क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से आवागमन में मुश्किल हो रही है। शुक्रवार की रात ट्रक गन्ना लेकर मिझौड़ा स्थित चीनी मिल जा रहा था। बताया जाता है कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गया। ट्रक पलटने से बगल स्थित दानिश ट्रेडर्स की दुकान पर सामने लगा टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के चलते रात में वाहनों का लंबा जाम भी लग गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवागमन को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें