अंबेडकरनगर। लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने 150 निरीक्षकों के तबादले किए। अंबेडकरनगर के 16 निरीक्षक दूसरे जनपदों में भेजे गए। दीपक सिंह (टांडा कोतवाली), इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह और अरुण कुमार सरोज अयोध्या गए। अमित कुमार पांडेय और अमरनाथ यादव सुल्तानपुर स्थानांतरित हुए।
विज्ञापन
शशिकांत पांडेय, राजेश कुमार सिंह, एसपी पीआरओ जितेंद्र सिंह और लालचंद अमेठी भेजे गए। अयोध्या से जितेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश यादव, रामचंद्र सरोज, सुमित कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह, पंकज सिंह आए। रायबरेली से देवेंद्र सिंह, गोंडा से अशोक कुमार सिंह, सुल्तानपुर से राघवेंद्र प्रताप रावत व अरुण कुमार द्विवेदी को तैनाती मिली। बाराबंकी से धीरेंद्र कुमार सिंह व गीता देवी तथा अमेठी से शिवाकांत त्रिपाठी जिले में भेजे गए। (संवाद)