घने कोहरे के कारण ट्रेनों का अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर घंटों विलंब से पहुंचने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। पटना कोटा अप एक्सप्रेस जहां 34 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई, वहीं सात अन्य ट्रेन भी चार से 14 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की जानकारी सूचना पट पर दी गई।
ट्रेनों के विलंब से स्टेशन पहुंचने के कारण संबंधित ट्रेन के यात्रियों को कड़ाके की ठंड में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि एक हफ्ते सम मौसम में अचानक आए बदलाव का प्रतिकूल प्रभाव ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। तमाम ट्रेनें अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर घंटों देर से पहुंच रही है।
शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। पटना कोटा अपर एक्सप्रेस शुक्रवार रात निर्धारित समय 10 बजे से 34 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई, जबकि पटना कोटा अप एक्सप्रेस शनिवार सुबह निर्धारित समय 10 बजे से 10 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय 12 बजकर 30 मिनट से 4 घंटा, तो दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय 1 बजकर 15 मिनट से 7 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। फरक्का अप निर्धारित समय अपराहन 2 बजकर 15 से 7 घंटा विलंब से आने की सूचना दी गई।
डाउन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पूर्वाहन 11 बजे से 7 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। कैफियात डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 6 बजकर 45 मिनट से 14 घंटा विलंब से पहुंचने की जानकारी दी गई, तो कैफियत अप एक्सप्रेस निर्धारित समय शाम छह बजकर 43 मिनट से आठ घंटा देर से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई।