घने कोहरे ने एक्सप्रेस व सुपर फास्ट ट्रेनों की रफ्तार को मंद कर दिया है। ट्रेनें 10 से 15 घंटे तक विलंब से अकबरपुर पहुंच रही हैं। सोमवार को भी 10 ट्रेनें घंटों लेट अकबरपुर पहुंची। इससे हाड़कंपाऊ ठंड में यात्रियों को ठिठुरते हुए ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। जैसे-जैसे कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे ट्रेनों की रफ्तार भी कम होने लगी है।
सोमवार को भी 10 ट्रेनें 10 से 15 घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंची। कोटा-पटना अप एक्सप्रेस रविवार देर शाम निर्धारित समय सात बजे से 14 घंटा तो डाउन एक्सप्रेस सोमवार सुबह 10 बजकर 48 मिनट से 12 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
कैफियात अप एक्सप्रेस रविवार शाम निर्धारित समय छह बजकर 43 मिनट से 15 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची तो कैफियात डाउन एक्सप्रेस सोमवार सुबह निर्धारित समय छह बजकर 45 मिनट से 14 घंटा विलंब से पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
सियालदाह डाउन एक्सप्रेस रविवार रात निर्धारित समय 10 बजकर 22 मिनट से 12 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची तो रविवार देर रात्रि 11 बजकर 30 मिनट पर अकबरपुर पहुंचने वाली उत्सर्ग डाउन एक्सप्रेस आठ घंटा विलंब से पहुंची।
उत्सर्ग अप रविवार देर रात्रि निर्धारित समय एक बजकर 30 मिनट से छह घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची। सरयू-यमुना अप एक्सप्रेस सोमवार सुबह निर्धारित समय नौ बजे से 13 घंटा विलंब से पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
फरक्का डाउन सोमवार पूर्वाह्न निर्धारित समय 11 बजे से 10 घंटा तो फरक्का अप एक्सप्रेस निर्धारित समय अपराह्न दो बजकर 15 मिनट से 10 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई। ट्रेनों के घंटों विलंब से पहुंचने एवं उनकी स्थिति की समुचित जानकारी न दिए जाने से कड़ाके की ठंड में यात्रियों को ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा।