फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग

Mon, 02 Jan 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड व पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बीच सोमवार को मौसम और भी खराब हो गया। पूर्वाह्न तक समूचा जनपद घने कोहरे की चपेट में रहा। न सिर्फ वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा बल्कि उनकी गति भी कम रही। पूरे दिन धूप न निकलने एवं सर्द हवा चलने से गलन में काफी वृद्धि हो गई। इससे आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होकर रह गया।
विज्ञापन


बाजारों में लगभग पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा तो सरकारी व गैरसरकारी कर्मचारी ज्यादातर कार्यालय व केबिन का दरवाजा बंद कर काम करते नजर आए। कुछ दिनों से मौसम का रुख दिन-प्रतिदिन सख्त होता जा रहा है। एक दिन पहले पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर सोमवार को जिले में भी दिखाई दिया। सुबह से ही समूचा जनपद घने कोहरे की चपेट में आ गया।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चंद कदम की दूर पर स्थित वस्तु भी स्पष्ट नजर नहीं आ रही थी। पूर्वाह्न तक मौसम इसी प्रकार का रहा। न सिर्फ लाइट जलाकर वाहन चलते नजर आए बल्कि उनकी गति भी काफी कम रही।
विज्ञापन


दोपहर बाद कोहरे में कमी आई लेकिन पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। सर्द हवा के चलते बढ़ी गलन से आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होकर रह गया। न सिर्फ जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों बल्कि जिले के छोटे-बड़े बाजारों में भी लगभग पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें