फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घंटों देरी पहुंची ट्रेनें, यात्री परेशान

Fri, 25 Jul 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। मऊ एक्सप्रेस (15026) चार घंटा 26 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस (15744) डेढ़ घंटा, गंगा सतलज (13308) एक घंटा 15 मिनट, वाराणसी इंटरसिटी (04218) 50 मिनट व अन्य ट्रेनें देरी से पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान हावड़ा जाने वाले यात्री मुकेश ने बताया कि ट्रेन के इंतजार घंटे भर से बैठे हैं। यात्री सक्षम, अवधेश और सीमा ने बताया कि हमें एक घंटे से ऊपर हो गया ट्रेन का इंतजार करते हुए। ट्रेनों के इंतजार में समय खराब हो रहा है। ट्रेन की देरी से कारण अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचेंगे।
ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन पर आना चाहिए ताकि हमारा समय भी खराब न हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच भी जाए। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि ट्रेनें अपने गंतव्य से ही लेट आ रही हैं, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें