टिकट काउंटर पर कतार में खड़े यात्री।
अंबेडकरनगर। ट्रेनों की लेटलतीफी सुधरने की बजाय बढ़ती जा रही है। हाल ये हैं कि अपने निर्धारित समय से सात घंटे से अधिक देरी से गंतव्य तक पहुंच रही हैं। शुक्रवार को 12 प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। इससे रेलवे स्टेशन पर गर्मी में यात्रियों को ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा।
सैदापुर के रहने वाले लालदिवान ने कहा कि कोलकाता एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे हैं। बरियावन निवासी अजय ने बताया कि अहमदाबाद जाना है। पूछताछ केंद्र पर पूछने पर बताया गया है कि दो घंटे की देरी से आएगी। मऊ एक्सप्रेस (15026) सात घंटा 20 मिनट, कोलकाता एक्सप्रेस (13152) तीन घंटा 20 मिनट, दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस(19165) दो घंटा, कोटा पटना एक्सप्रेस (13238) एक घंटा, गंगा सतलज एक्सप्रेस (13307) एक घंटा 16 मिनट, सदभावना एक्सप्रेस (1407) एक घंटा, वाराणसी इंटरसिटी (04218) एक घंटा पांच मिनट, सरयू यमुना एक्सप्रेस (14649) 55 मिनट, लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट स्पेशल (04217) 50 मिनट, दून एक्सप्रेस (13009) एक घंटा 43 मिनट व (13010) 38 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस (15744) 38 मिनट की देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ज्यादातर ट्रेनें अपने गंतव्य से ही देरी से चल रही हैं, इसलिए यात्रियों को मुश्किल हो रही है।
इनसेट-
फोटो-36
ट्रेनों से लेकर टिकट काउंटर तक लंबी भीड़
गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जाना है। पहले से ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं है तो सफर में मुश्किल हो सकती है। दरअसल, ज्यादातर ट्रेनों में हाउसफुल व वेटिंग बढ़ती जा रही है। कोलकाता एक्सप्रेस, जम्मूतवी और गंगा सतलज एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति है। वहीं, अन्य महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट कन्फर्म होना नामुमकिन है। इसके अलावा ज्यादातर ट्रेनों से लेकर टिकट काउंटर तक लंबी भीड़ नजर आ रही है।