अंबेडकरनगर। कुर्की बाजार स्थित एक एजुकेशनल हब में भारत सरकार की समर्थ योजना के तहत शनिवार को 80 छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक व भाजपा नेता विवेक मौर्य ने तीन बैच की 65 छात्राओं को सिलाई मशीन ऑपरेटर और 15 छात्राओं को ट्रिपल कंप्यूटर कोर्स का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
योजना के तहत निशुल्क सिलाई मशीन ऑपरेटर कोर्स तथा ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स कराया गया है। विवेक मौर्य ने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में ऐसे स्किल सेंटर युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अनेक अवसर उपलब्ध करा रही हैं। इन संस्थानों से प्रशिक्षित युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संस्थान के संचालक जयचंद राजभर ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़करप्रगति में सहभागी बनाना है।