अंबेडकरनगर। शनिवार को भी ट्रेनों के लेट पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सरयू यमुना अप साढ़े नौ तो साबरमती अप एक्सप्रेस साढ़े छह घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा छह अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से चलीं।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, सरयू यमुना अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय रात 9:10 से साढ़े नौ घंटा तो साबरमती अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 5:27 से साढ़े 6 घंटा लेट पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई। फरक्का अप एक्सप्रेस निर्धारित समय अपराह्न 2:22 से साढ़े 4 घंटा,
] दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 1:16 से साढ़े 3 घंटा, पैसेंजर अप ट्रेन सुबह 7:06 से 5 घंटा विलंब से पहुंची। फरक्का डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:07 से 3 घंटा, दून डाउन एक्सप्रेस दोपहर 12:25 से साढ़े 4 घंटा व कोटा पटना डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:44 से साढ़े 4 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए समय रहते ट्रेनों की स्थिति की जानकारी दे दी गई थी।