फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरुधर व पंडित दीनदयाल डाउन ट्रेन रही निरस्त, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दअंबेडकरनगर। मरुधर डाउन व पंडित दीनदयाल डाउन शुक्रवार को निरस्त रही। इससे संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वाले 14 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द करवाना पड़ा। इसके अलावा छह अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से पहुंचीं। ऐसे में त्योहार के बाद शुक्रवार को गंतव्य तक जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 7:35 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने वाली मरुधर डाउन व सुबह 5:02 पर आने वाली पंडित दीनदयाल डाउन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। दो ट्रेनें निरस्त होने से 14 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा।
इसके अलावा छह अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से चलीं।
दून डाउन निर्धारित समय दोपहर 12:24 से ढाई घंटा, पटना-कोटा डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 12:44 से डेढ़ घंटा, लखनऊ-पैसेंजर डाउन शाम 4:17 से ढाई घंटा देरी से चली। सद्भावना अप अपराह्न 2:18 से चार घंटा, सरयू-यमुना अप एक्सप्रेस रात 9:10 से ढाई घंटा व दून अप एक्सप्रेस दोपहर 1:16 से डेढ़ घंटा देरी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

दो ट्रेनों के निरस्त होने व आधा दर्जन के घंटों देरी से चलने से गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उधर, स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए समय रहते ट्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें