फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस निरस्त, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रही। इसके चलते 35 यात्रियों को अपना आरक्षित टिकट कैंसिल कराना पड़ा। राजेन्द्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित समय से 6 घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यही नहीं 7 अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से 2 घंटे से अधिक देरी से चलीं। इससे यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में घंटों रेलवे स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दीन दयाल एक्सप्रेस कैंसिल रही। इस ट्रेन के न आने से बड़ी संख्या में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 35 यात्रियों को अपना आरक्षित टिकट निरस्त कराना पड़ा। राजेन्द्र नगर टर्मिनल डाउन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6 घंटे विलंब रही।
इसके अलावा ओखा गुवाहाटी डाउन ढाई घंटे, मरुधर डाउन डेढ़ घंटे, इंटरसिटी अप दो घंटे, दून डाउन ढाई घंटे, दून अप ढाई घंटे, साबरमती अप दो घंटे व सरयू यमुना अप निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब रही। इससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के विलंब से चलने पर यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की। उधर स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि ट्रेनों की स्थिति की सही जानकारी यात्रियों को दी जा रही है। यात्रियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें