फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के निकट प्रतिबंधित रहेगा यातायात

Tue, 05 Jan 2016 10:32 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को देखते हुए मतदान के दिन कलेक्ट्रेट के निकट यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय ने दी। बताया कि अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपट जाए, इसलिए मतदान स्थल कलेक्ट्रेट के निकट रुटीन आवागमन को रोका जाएगा।
विज्ञापन


पटेलनगर तिराहे से ही टांडा मार्ग की तरफ आवागमन बंद रहेगा, जबकि टांडा की तरफ से पुलिस लाइन के आगे वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इन दोनों स्थानों से यातायात का डायवर्जन 7 जनवरी की प्रात: 8 बजे से लागू हो जाएगा। इसके अलावा बसखारी मुख्य मार्ग से होकर जो लिंक मार्ग जिला अस्पताल व कलक्ट्रेट के लिए निकलता है, वहां भी बैरीकेडिंग रहेगी। मरीजों को ही इस मार्ग से जाने की छूट दी जाएगी।

एक बैरीकेडिंग जिला अस्पताल के निकट कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी रहेगी, जबकि एक अन्य बैरीकेडिंग टांडा मुख्य मार्ग से कलक्ट्रेट की तरफ बढ़ने वाले मार्ग पर की जाएगी। कलक्ट्रेट के अंदर मतदान के दिन अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें