फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने लगाया सदस्यों के अपहरण का आरोप

Tue, 05 Jan 2016 10:30 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी सुधीर सिंह मिंटू ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया है। कहा गया कि कुछ बसपा नेताओं ने सदस्यों का अपहरण कर उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर रखा हुआ है, जिसके चलते स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकेंगे। गौरतलब है कि पूर्व में बसपा ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सत्तारूढ़ दल पर चुनाव में मनमानी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को सपा प्रत्याशी श्री सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपकर कहा कि कुछ बसपा नेताओं ने कई जिला पंचायत सदस्यों को डरा धमका कर व धन के प्रलोभन में अपहृत कर जनपद से बाहर पहुंचा दिया है। इसके कारण स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हो पाना संभव नहीं रह गया है। कहा गया कि प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए दोषी लोगों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई तय की जाए तथा मतदान से एक दिन पहले सभी सदस्यों की अपने-अपने घरों पर मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।

पत्र में कहा गया कि जिस तरह से सदस्यों का अपहरण करके रखा गया है, वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। एक तरफ तो बसपा के लोग निष्पक्ष चुनाव के लिए यहां वहां गुहार लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ खुद ही क ई सदस्यों को जबरन अपने साथ कैद कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें