फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जलालपुर में यातायात व्यवस्था चरमराई, लगा जाम

विज्ञापन
जलालपुर नगर में बुधवार को जाम में फंसी एंबुलेंस।संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक बार फिर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसने स्थानीय प्रशासन की यातायात प्रबंधन की पोल खोल दी। इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे एक महिला मरीज को समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में देरी हुई। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, जो लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीएचसी जलालपुर की एंबुलेंस अवधना इस्माइलपुर से एक महिला मरीज को लेकर जलालपुर आ रही थी। सुबह करीब 9:53 बजे जैसे ही एंबुलेंस नगर क्षेत्र में पहुंची, वह भीषण जाम में फंस गई और आगे नहीं बढ़ सकी। एंबुलेंस चालक ने बताया कि जाम इतना घना था कि उन्हें काफी देर तक वहीं रुकना पड़ा, जिससे मरीज को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में विलंब हुआ।
भारी वाहनों का प्रवेश जाम का प्रमुख कारण

फोटो 21 से 23
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का अनियंत्रित प्रवेश ही जाम का मुख्य कारण है। जलालपुर एक व्यापारी क्षेत्र होने के कारण, रात के समय भी बड़े ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहन शहर में प्रवेश कर जाते हैं। इससे सुबह और दिन के समय यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। विशेष रूप से सुरहुरपुर रोड पर वाहनों का दबाव अधिक होने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय प्रशासन ने जनवरी में सुबह सात बजे से दस बजे तक और दोपहर एक बजे से पांच बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद, नियमों का पालन पूरी तरह से नहीं हो रहा है, जिससे जाम की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदम

एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि जनवरी में तैयार किए गए रूट प्लान के बाद अब मौसम और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नए रूट मैप पर काम किया जा रहा है। इसे जल्द ही लागू करने की तैयारी है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें