फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन जाम से कराह उठा अकबरपुर

Mon, 18 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर सोमवार को लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से सुचारु आवागमन के बीच सोमवार को एक बार फिर से जिला मुख्यालय पर लोगों को व्यापक जाम की समस्या से जूझना पड़ा। लगभग पूरे दिन जाम लगा रहा। कभी फैजाबाद रोड, तो कभी पुरानी तहसील तिराहे पर। कभी नई सड़क पर जाम लगता, तो कभी बस स्टेशन क्षेत्र में।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

न तो सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए कोई अभियान शुरू किया जा सका और न ही बाईपास या फिर रिंग रोड निर्माण की तरफ ही गंभीरता से कदम उठाया जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही अकबरपुर मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक अकबरपुर नगर के विभिन्न मार्गों पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। कभी फैजाबाद रोड पर जाम लगता, तो कभी पुरानी तहसील के निकट। यातायात पुलिस किसी प्रकार यहां यातायात सुचारु करती, तो नई सड़क पर जाम लग जाता। बस स्टेशन स्टेशन क्षेत्र में भी लगभग पूरे दिन जाम की समस्या रही।

जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस टीम पसीना बहाती रही, लेकिन इसका विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। जाम में न सिर्फ एंबुलेंस फंसी रहीं, बल्कि अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंसे नजर आए। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों का धैर्य जवाब देने लगा था।

लोगों ने स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली। अकबरपुर नगर के राघवेंद्र यादव व शमशेर सिंह ने कहा कि लंबे समय से सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका।

इसी का नतीजा है कि आए दिन लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। रवींद्र व असलम ने कहा कि जब तक बाईपास या फिर रिंग रोड का निर्माण नहीं होता, तब तक जाम की समस्या से राहत मिलने वाली नहीं है।

इनके निर्माण को सिर्फ हवा हवाई घोषणाएं ही होती हैं, इन्हें जमीनी हकीकत बनाने को गंभीरता नहीं दिखाई जाती। वहीं, एएसपी राहुल राज ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

सोमवार को वैवाहिक आयोजनों से लौटे वाहनों की भी भीड़ जिला मुख्यालय पर हो गई थी, जिससे कुछ देर के लिए व्यवधान बना रहा। पुलिसकर्मियों ने उसे तत्परतापूर्वक सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें