फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अयोध्या व तमसा मार्ग पर लगा जाम, फंसे रहे वाहन

Mon, 24 Nov 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर में जाम की समस्या लगातार गहराती जा रही है। सोमवार को अकबरपुर से अयोध्या जाने वाले प्रमुख मार्ग पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। तमसा मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान तमसा मार्ग पर रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस और चालक में काफी कहासुनी हुई। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। काफी प्रयास के बाद कार को हटवाया जा सका।
विज्ञापन

अकबरपुर-अयोध्या मार्ग के अलावा चुंगी तिराहा, दोस्तपुर, पहितीपुर तिराहा, तमसा मार्ग और बाजारों में जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। दिनभर वाहन शहर के मुख्य चौराहों से लेकर बाजार तक रेंगते दिखाई दिए। दुकानों के बाहर अतिक्रमण के चलते रास्ते सकरे हो गए हैं। दुकानों के बाहर खड़े ग्राहकों के वाहन भी जाम की समस्या को गंभीर कर रहे हैं। टीएसआई जेबी यादव ने बताया कि कार को हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया था। सोमवार को वाहनों की अधिकता होने के कारण अयोध्या मार्ग पर जाम लगा था, लेकिन समय रहते समस्या का समाधान करा लिया गया था।
शादियों ने रोकी वाहनों की रफ्तार
शादियों के सीजन का असर सड़क पर साफ दिखाई दे रहा है। डीजे व बैंडबाजे के साथ नाचते हुए बराती मैरिज हाल तक पहुंचते हैं। इस समय सहालग का जोर है। ऐसे में मैरिज हाल के आसपास वाहनाें के खड़े होने के कारण जाम के हालात बन जाते हैं। टांडा रोड़, अयोध्या रोड, शहजादपुर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है, इसलिए शहर को पार करने में वाहनों को काफी ज्यादा वक्त लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें