अंबेडकरनगर। शहर की जाम की समस्या को समाप्त करने में प्रशासन फेल दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि तहसील मार्ग, चुंगी चौराहा, दोस्तपुर, पहितीपुर तिराहा, तमसा मार्ग और बाजारों में जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। इस समय होली के त्योहार में लोग बाजारों और अपने गंतव्य के लिए निकलते हैं। यह जाम होली के रंग में भंग डालने का काम कर रहा है। सोमवार को दिन भर वाहन शहर के मुख्य चौराहों से लेकर बाजार तक कछुए की चाल से रेंगते दिखाई दिए। दिन ढलने तक यह समस्या बनी रही। दरअसल बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण के चलते लोगों के निकलने का रास्ता कम हो गया है। वहीं दुकानों के बाहर खड़े ग्राहकों के वाहन भी जाम की समस्या को गंभीर कर रहे हैं।
केस 1
फोटो- 20
वाहन गुजरने में लग रहा समय
शहर स्थित शहजादपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा के पास दिनभर जाम लगा रहा है। यहां से वाहनों को गुजरने में काफी समय लगा।
केस 2
फोटो- 21
पुलिस तैनाती के बाद भी जाम
शहर के तहसील तिराहा के निकट शहजादपुर और अयोध्या मार्ग से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कई यातायात पुलिस कर्मी तैनात होने के बाद भी समस्या बनी रही।
केस 3
फोटो- 19
तमसा मोड़ के दोनों ओर जाम
शहर के अयोध्या मार्ग पर तमसा मोड़ के दोनों ओर जाम लग रहा है। यहां सुबह से शाम तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इनसेट-
जाम के मुख्य कारण
-दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करना
- ग्राहकों के वाहन दुकानों के बाहर खड़े होना
-दिन में माल लेकर लोडर वाहनों का बाजार में आना
-चौपहिया वाहनों का व्यस्त बाजारों में पहुंचना
- फल-फ्रूट, सब्जी, चाट विक्रेताओं को ठेला लेकर बाजार में घूमना
-बाजारों में डिवाइडर न होना
वर्जन
दोपहर में स्कूलों में छुट्टी के समय जाम की समस्या रही। इसके निदान के लिए हर महत्वपूर्ण स्थान पर यातायात पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
- जय बहादुर यादव, टीएसआई