फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों को समझाया वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हादसों से बचने के लिए हमें यातायात नियमों का पालन करना होगा। मार्ग हादसों को रोकने में यातायात संकेतों का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में हमें वाहन चलाते समय यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करना चाहिए। यहे विचार बुधवार को चीनी मिल पहुंचे एआरटीओ वीडी मिश्र ने व्यक्त किए। चीनी मिल परिसर में गन्ना ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने ट्रैक्टर चालकों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के महत्व को विस्तार से समझाया। चीनी मिल प्रबंधक डीके सिंह व पीटीओ विवेक सिंह ने भी किसानों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर चीनी मिल के जनसंपर्क अधिकारी नीरज सिंह, विनय पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बाद में सिझौली स्थित नवीन मंडी पहुंचकर भी वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें