फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायियों की हड़ताल जारी

Thu, 24 Mar 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
जेवर
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यवसायियों की बेमियादी हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। वरिष्ठ व्यवसायियों ने एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि एकजुटता के आधार पर ही समस्याओं का निस्तारण कराया जा सकता है। हम सभी को धैर्य कायम रखना है।
विज्ञापन


हड़ताल की सफलता से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन मजबूत होगा जिसके चलते केंद्र सरकार को अपना कदम पीछे हटाना ही होगा। इस बीच हड़ताल से गुरुवार को भी आभूषणों की खरीदारी को पहुंचे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में लगभग 20 दिन से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के सराफा व्यवसायी राष्ट्रीय आह्वान पर बेमियादी हड़ताल पर हैं। सराफा कारोबार पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। लंबी खिंचती हड़ताल से सराफा व्यवसायियों के हौसले न टूटें, इसके लिए बीते दिनों युवा सराफा व्यवसायियों ने कमान संभाली थी और कई तरह के प्रदर्शन किए थे।
विज्ञापन


गुरुवार को भी हड़ताल जारी रही। व्यवसायियों ने कहा कि जिस एकजुटता के साथ अभी तक हड़ताल को सफल बनाया है, उसका परिचय आगे भी देना होगा। सरकार को हमारी मांगों का निस्तारण करना ही पड़ेगा। एक्साइज ड्यूटी  बढ़ाए जाने से सराफा व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार को जिद पर अड़े रहने की बजाए अपने कदम वापस लेना चाहिए। पूरी मजबूती के साथ हड़ताल को सफल बनाकर राष्ट्रीय संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उधर टांडा, जलालपुर, आलापुर, कटेहरी, भीटी समेत अन्य छोटी-बड़ी बाजारों में भी कारोबार पूरी तरह ठप रहा।

एक तरफ जहां सराफा कारोबार पर असर पड़ रहा है, वहीं आमलोगों को भी आभूषणों की आवश्यक खरीदारी न हो पाने से मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। गुरुवार को भी सैकड़ों ग्राहक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर लटकता ताला देखकर निराश लौटने को विवश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें