फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास से मनी होली, जमकर उड़े रंग-गुलाल

Thu, 24 Mar 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के हंसवर बाजार में होली खेलती युवाओं की टोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंगों का पर्व होली जिले में उल्लास के साथ मना। खास बात यह रही कि यह पर्व बुुधवार व गुरुवार दोनों दिन जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में उल्लास के साथ मना। एक-दूसरे को विभिन्न प्रकार के रंगों से सराबोर कर देने की होड़ मची रही। अकबरपुर नगर के मीरानपुर, शहजादपुर व बस स्टेशन क्षेत्र में कपड़ा फाड़ होली खेली गई।
विज्ञापन


इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डीजे पर रोक के बावजूद युवा झूमते-गाते हुए शहर व गांव की गलियों में घूम रहे थे। होली के चलते सड़कों पर यूं तो आम आवागमन नहीं था लेकिन होली खेल रही टोली का धमाल लगातार दिख रहा था। आधुनिकता के दौर के बावजूद फगुआ टोलियां गली-मोहल्लों में भ्रमण कर रही थीं।

जिस गली में भी यह टोलियां जातीं, घरों की छतों से महिलाएं व अन्य इन पर बाल्टियों में भरा रंग डालतीं। रंग पड़ने के साथ ही टोली में शामिल लोगों का पर्व को लेकर उत्साह और भी बढ़ जाता। दोपहर बाद रंग खेलना बंद हुआ तो अबीर-गुलाल लगाए जाने का दौर शुरू हो गया। देर शाम तक चले इस दौर में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन


नागरिकों ने परिवार के साथ एक-दूसरे के घर जाकर गले मिलकर पर्व की बधाई दी और एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। पर्व के मुख्य पकवान गुझिया लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। बुधवार के बाद जिला मुख्यालय पर गुरुवार को भी रंगों के पर्व होली का उल्लास देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें