फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: व्यापारियों ने उत्पीड़न का उठाया मुद्दा

Wed, 03 Sep 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 32वां स्थापना दिवस बुधवार को जीएसटी भवन में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त अजय शर्मा और जीएसटी डीसी सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंच का संचालन महामंत्री कृष्ण कुमार सोनी और जिलामंत्री अंकित अग्रहरि ने संयुक्त रूप से किया। अपर जिलाधिकारी ने व्यापारियों को शासन स्तर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि जिले में कहीं भी व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष शुभम अग्रहरि ने व्यापारियों से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि व्यापारी एकता से हम अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। विभागीय अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और जीएसटी से संबंधित जागरूकता विषयों पर विभाग की अोर से विस्तृत जानकारी दी। स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के पांच वरिष्ठ व्यापारियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल, जिला संरक्षक श्याम बाबू, बसखारी चेयरमैन व जिला उपाध्यक्ष ओमकार गुप्ता, जिलासंगठन मंत्री बंटी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष पिंटू साहू, युवा नगर अध्यक्ष रवि अग्रहरि, बदरुल हसन, माया अग्रहरि, विमल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें