फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद टांडा के रवैये से नाराज व्यापारी संघर्ष समिति ने सोमवार को टांडा तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि मनमाने ढंग से नगर पालिका की दुकानों को लेकर जो नोटिस जारी की गई है, उसे वापस लिया जाए। कहा गया कि यदि ऐसा न हुआ, तो व्यापारी आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद टांडा ने अलग-अलग क्षेत्रों में कई दुकानें किराए पर दे रखी हैं। इन दुकानों में अलग-अलग व्यवसाय कर रहे दुकानदारों में नगर पालिका परिषद प्रशासन के रवैये को लेकर नाराजगी है। इसे लेकर ही व्यापारी संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी तादाद में व्यापारी व समिति के पदाधिकारी सोमवार को टांडा तहसील पहुंच गए। वहां उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने मनमाने ढंग से नोटिस जारी की है। नोटिस में कई ऐसे बिंदु शामिल किए गए हैं, जो अत्यंत अव्यवहारिक हैं। संघर्ष समिति ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि व्यापारी जो जवाब लिखित तौर पर दे रहे हैं, उसे रिसीव भी नहीं किया जा रहा है।
व्यापारियों के आक्रोश को शांत कराने के लिए एसडीएम अभिषेक पाठक अपने चैंबर से बाहर निकले। उन्होंने व्यापारियों का ज्ञापन स्वीकार लिया। इसके बाद पालिका के अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिया कि जो जवाब दिए जा रहे हैं, उसे प्राप्त किया जाए। एसडीएम ने संबंधित मामलों की पत्रावली भी तलब कर ली। बताते चलें कि एसडीएम टांडा ही इन दिनों नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष का भी कार्यभार देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें