फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर शिक्षा से मिलती है सफलता

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सर्वोदय विद्यालय में वार्षिकोत्सव के मौके पर सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेहतर शिक्षा के आधार पर किसी भी सफलता को आसानी से हासिल किया जा सकता है। सफलता हासिल करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति भी होनी चाहिए। यह बातें सोमवार को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहीं। वे सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटवा महमदपुर के स्थापना पर आयोजित सांस्कृतिक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले स्व. जयराम वर्मा की आदमकद प्रतिमा पर मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। कहा कि शिक्षा हासिल करने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भागीदारी करनी चाहिए। जयराम वर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सदैव शिक्षा को बढ़ावा दिया था। उनका कहना था कि किसी भी समाज व देश का विकास तभी संभव है, जब शत-प्रतिशत साक्षरता हो। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं।
विशिष्ट अतिथि डीआईओएस रवींद्र सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होने वाली हैं। ऐसे में एक समय सारिणी के साथ परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी तैयारी करेंगे। परीक्षा तैयारी में यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो इसके लिए तत्काल अपने संबंधित शिक्षकों से संपर्क करें। प्रबंधक शिवकुमार वर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि उनका सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले। प्रधानाचार्य अच्छेलाल चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस मौके पर बिपिन कुमार सिंह, रईस अहमद खां, डॉ. अभय, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें