फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस मिली व्यापारी की कार

Sat, 22 Aug 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के व्यवसायी महातम मौर्य का शव तीन दिन पूर्व फैजाबाद के महाराजगंज थाना क्षेत्र में पाया गया था। बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


घटना के बाद से वह अल्टो कार नहीं मिल रही थी, जिससे वह बकाया वसूली के लिए निकले हुए थे। महाराजगंज पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। एक दिन पूर्व आक्रोशित ग्रामीणों ने जहांगीरगंज के कटघर में मार्ग जाम कर जल्द से जल्द घटना की खुुलासे की मांग की थी।

इस बीच शनिवार को जिला चिकित्सालय में व्यपारी की अल्टो कार संदिग्ध दशा में खड़ी मिली। लोंगों का कहना था कि पिछले तीन दिन से अस्पताल परिसर में ही खड़ी थी, जिसके बाद आज सूचना मिलने पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने आवश्यक छानबीन की। इसके बाद यहां आयी महाराजगंज पुलिस कार को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें