फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की मौत

Sat, 20 Apr 2019 10:36 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर रोडवेज बस व गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने हुई भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक बुरी तरह घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। बस में सवार छह यात्री भी घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें से अधिकांश को छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


अकबरपुर नगर के फायर स्टेशन के निकट अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर शुक्रवार मध्यरात्रि करीब अयोध्या की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की मिझौड़ा चीनी मिल जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बेवाना थाना क्षेत्र के नेनुआ निवासी ट्रैक्टर चालक सुधीर यादव (30) बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल से रवाना होते तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं, बस में सवार यात्री सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकरोहर निवासी दुर्गविजय यादव (24), गोंडा जिले के वजीरगंज निवासी धर्मेंद्र (20), जलालपुर थाना क्षेत्र के लाभापार निवासी वीरेंद्र (35), जलालपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी जयप्रकाश (30), सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर निवासी कुलदीप (21) व अकबरपुर नगर के रामजी (32) को भी चोटें आ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें