फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रचंड धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने सताया

Fri, 16 May 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में भीषण गर्मी का प्रभाव लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। प्रचंड धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन

बाजारों में सुबह के समय कुछ हलचल रही, लेकिन दोपहर तक ग्राहक नदारद हो गए। कपड़ा, ज्वेलरी, फुटवियर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी दुकानों में बिक्री सामान्य से काफी कम रही। दुकानदारों ने बताया कि गर्मी के चलते लोग खरीदारी के लिए बाहर निकलने से बच रहे हैं। सिर्फ किराना और मेडिकल स्टोर जैसे आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर कुछ उपस्थिति देखी गई। शीतल पेय, आइसक्रीम और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रही।
दोपहर के समय सार्वजनिक स्थल जैसे पार्क, चौराहे, यातायात क्षेत्र और अन्य खुले स्थान भी प्रभावित रहे। सुबह-शाम की सैर करने वाले नियमित लोग भी तेज धूप से बचने के लिए घरों से नहीं निकले। पार्क की बेंचें और बच्चों के खेलने के स्थान खाली दिखाई दिए। तेज गर्मी के चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी कमी आई। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट के साथ गमछा और छाता लेकर चलते देखे गए। सार्वजनिक परिवहन में भी यात्रियों की संख्या घटी।
विज्ञापन

दोपहर के समय मुख्य मार्गों पर आवाजाही लगभग ठप रही। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई है। लोगों को लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और हल्के वस्त्र पहनने की सलाह दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली की मांग भी बढ़ी है। गर्मी के चलते पंखा, कूलर और एसी के उपयोग में वृद्धि होने से विद्युत आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें