फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ी, प्रशासन मौन

Fri, 16 May 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जाम की चपेट में रामनगर चौक।
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में रामनगर के मुख्य चौराहे पर बढ़ते अतिक्रमण ने ट्रैफिक जाम की समस्या को गंभीर बना दिया है। सड़क किनारे फैली अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण के चलते रोजाना सड़कों पर वाहन लंबी कतारों में फंस जाते हैं, जिससे राहगीर और स्कूल जाने वाले छात्र समेत आम लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान होते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाए बिना इस समस्या का समाधान संभव नहीं है। सुबह से ही वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं, जिससे कुछ किलोमीटर का सफर भी घंटों लग जाता है। जाम खुलवाने में पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। शुक्रवार को रामनगर चौक पर अनियंत्रित पार्किंग के कारण भारी जाम लगा, जिससे स्कूल और कार्यालय जाने वाले वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी हुई।
क्षेत्रीय निवासियों ने जाम से निजात के लिए बाईपास निर्माण की मांग की है। स्थानीय लोग सुझाव देते हैं कि बसखारी से रामनगर होते हुए चाहेड़ाघाट संत कबीर नगर तक जाने वाले वाहनों के लिए नहर के किनारे बाईपास बनाकर चोपड़ा रोड से जोड़ा जाए। इसी तरह नेवरी जलालपुर आजमगढ़ मार्ग के वाहनों को नहर से रामनगर-निवारी रोड के रास्ते भेजा जाए।
विज्ञापन

सिंगारी देवी महाविद्यालय के सामने से आने वाले वाहनों के लिए भी मार्ग चौड़ा कर चहोड़ा रोड तथा नेवरी रोड को जोड़ा जाना आवश्यक है। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। स्थानीय अधिवक्ता सुरेंद्र उपाध्याय, पवन वर्मा, भोला तिवारी, दिनेश कुमार, मंतराम यादव, डॉ एस.के. राय और विभु शुक्ला सहित कई नागरिकों ने प्रशासन से बाईपास निर्माण हेतु सर्वेक्षण कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
उनका कहना है कि यदि संबंधित विभाग जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर बाईपास निर्माण पर गंभीरता से विचार करे तो क्षेत्र की ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें