फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संस्कृत गीत में पूजा व सामान्य ज्ञान में निस्बा अव्वल

विज्ञापन
संस्कृत गीत व संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता होने पर प्रमाण पत्र दिखाते प्रतिभागी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संस्कृत भाषा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने और उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पहितीपुर, खजूरडीह में जनपदस्तरीय संस्कृत गीत एवं संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम्, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 56 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना की प्रधानाचार्या नीलम यादव रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. जय चंद के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक आनंद कुमार वर्मा रहे।
संस्कृत गीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूजा चौहान ने प्रथम, अभिनव वर्मा ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिया, राधिका और प्रिया को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। निर्णायक मंडल में डॉ. राजेश उपाध्याय और नीलम यादव शामिल रहीं।
विज्ञापन

संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में निस्बा खातून प्रथम, किशन वर्मा द्वितीय और रूपाली तृतीय स्थान पर रहीं। दीपाली वर्मा, दीपिका वर्मा और हर्षित वर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. रिंका सिंह और सत्यवती रहीं। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्कृत भारतीय ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध विरासत से जोड़ने वाली भाषा है। प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होने के साथ उन्हें प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें