फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परेड की ली सलामी, कराई दौड़

Sat, 13 Sep 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन का निरीक्षण करते एसपी केशव कुमार।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसपी केशव कुमार ने परेड का साप्ताहिक निरीक्षण किया। इस मौके पर सलामी लेने के साथ टोलीवार ड्रिल निरीक्षण करते हुए परेड के मानकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जवानों की शारीरिक दक्षता परखने के लिए दौड़ कराई गई। डायल 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को वाहनों में हेडलाइट, हूटर, इंडिकेटर, फर्स्ट एड किट सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्वार्टर गॉर्ड और शस्त्रागार का निरीक्षण कर हथियारों की सुरक्षा, रख-रखाव व रजिस्टर को अद्यतन रखने को कहा। लाइब्रेरी, चिल्ड्रेन पार्क व जिम की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर सीओ लाइन शुभम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें