फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कल 27 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा देंगे 12,590 अभ्यर्थी

Fri, 30 May 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते डीएम अनुपम शुक्ला व अन्य
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आगामी एक जून को होने वाली बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। गेट पर गहन तलाशी, बाॅयोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीएम अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अब तक की गईं तैयारियों पर चर्चा हुई। एक जून को जिले में 27 केंद्रों पर कुल 12590 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ और दोपहर दो बजे से होगी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा पर सीधी नजर रखी जाएगी, इसके लिए सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को लिंक कर दिया गया है।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक 20 विद्यार्थी पर दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों की केंद्रों पर ड्यूटी रहेगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मी. परिधि में धारा 163 लागू रहेगी। इसके अलावा 500 मी. परिधि में फोटो कॉपी दुकानें बंद रहेंगी। डीएम ने सभी एसडीएम को संबंधित क्षेत्राधिकारियों के साथ प्रत्येक परीक्षा केंद्र का परीक्षा से पूर्व पुनः भौतिक निरीक्षण करने और पानी, शौचालय, प्रकाश, बिजली आपूर्ति की की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता, एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, बुंदेलखंड विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि प्रो. सुनील प्रजापति, डॉ. सूर्यप्रकाश, डॉ. नंदलाल सिंह, जिला परीक्षा उप नोडल प्रो. शेफाली सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बॉक्स



इन केंद्रों पर होगी परीक्षा



आदर्श जनता आईसी टांडा, बीएन आईसी अकबरपुर, बीएनकेबीपीजी काॅलेज अकबरपुर, बाबा बरुआदास पीजी काॅलेज जलालपुर, एचटी इंटर काॅलेज टांडा, जयराम वर्मा बापू स्मारक आईसी नाउसांडा, जनता आईसी महरुआ गोला, जनता आईसी बड़ागांव जलालपुर, ब्लॉक ए व बी, नरेंद्रदेव जनता इंटर काॅलेज जलालपुर, रामअवध जनता आईसी बरियावन, रामदेव जनता आईसी कटेहरी, हीरालाल जायसवाल आईसी बसखारी, रांगेय राघव आईसी हंसवर, मोहम्मद शफी नेशनल आईसी हंसवर, कौमी आईसी टांडा, टीएनपीजी काॅलेज हंसवर, राजकीय विद्युत परिषद आईसी टांडा, डाॅ. जीके जेटली आईसी अकबरपुर, एनएन आईसी इंदईपुर, मिश्रीलाल आर्यकन्या आईसी टांडा, रमाबाई राजकीय महिला पीजी कालेज बसखारी, एसबी नेशनल आईसी बसखारी, सरदार पटेल आईसी लारपुर, ब्लॉक ए व बी, शास्त्री औद्योगिक आईसी जलालंपुर तथा सर्वोदय इंटर कालेज कोटवा मोहमदपुर परीक्षा केंद्र में बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें