अंबेडकरनगर। नियम कानून को दरकिनार कर नवीन मंडी परिसर में करीब 50 सब्जी दुकानदारों ने दुकान के सामने अस्थायी टिन शेड डाल रखे हैं। स्थायी दुकानदारों ने इसकी शिकायत मंडी सचिव से करते हुए कहा कि अस्थायी टिन शेड को तत्काल हटवाया जाए। यदि शीघ्र ही इन्हें नहीं हटवाया गया तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। यदि इसके बाद भी टिन शेड नहीं हटे तो कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया जाएगा।
नवीन मंडी परिषद परिसर में 50 से अधिक ऐसे सब्जी दुकानदार हैं, जिन्होंने दिशा निर्देशों को किनारे करते हुए अपनी दुकानों के सामने अस्थायी रूप से टिन शेड डाल रखे हैं। इसका अन्य दुकानदारों ने कई बार विरोध भी किया। जिम्मेदारों से शिकायत भी की गई, लेकिन इसे लेकर ध्यान नहीं दिया गया। नवीन मंडी के स्थायी दुकानदारों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि टिन शेड डाल लेने से अक्सर वाहनों को आने-जाने में दिक्कतें होती हैं।
ि
टन शेड हटवाने को लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया जा सका है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अतिक्रमण नहीं हटवाया गया, तो जिलाधिकारी से शिकायत के साथ ही धरना भी दिया जाएगा। उधर, मंडी सचिव कुलभूषण वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। इसे संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही टिन शेड हटवाए जाएंगे।